यह जीत मोदी की गारंटी है, यह जीत जनता की है, यह जीत विश्वास की है – जिंतेंद्र वर्मा

भाजपा के महाविजय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दुर्ग कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

यह जीत मोदी की गारंटी है, यह जीत जनता की है, यह जीत विश्वास की है – जिंतेंद्र वर्मा

 फेसबुक से जुड़े 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात देकर भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरा दीया है।

जिंतेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ने कहा यह जीत जनता की है, यह जीत मोदी की गारंटी की है, यह जीत भाजपा के कर्मठ पदाधिकारियों की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर जी, सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव जी, सभी विजयी प्रत्याशियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रभारी व सह प्रभारी, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता को बधाई देता हूँ।

जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग-भिलाई जिला में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित चंद्राकर जी, गजेंद्र यादव जी, रीकेश सेन जी, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी, ईश्वर साहू जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर बता दिया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल छला है। इस छलावा का परिणाम सबके सामने आ गया है। अब प्रदेश में भाजपा सुशासन लाएगी और प्रदेश की सर्वांगीण विकास करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत को नमन कर जनता का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन 

   

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक

दुर्ग, 06 सितम्बर 2024/ 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रानीतराई में छग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पाटन 07 सितंबर। रानीतराई में दक्षिणमुखी क्रीडा मंडल एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि भूपेश...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है