24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक

Advertisement

दुर्ग, 06 सितम्बर 2024/ 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार योगा 14, 17 व 19 बालक-बालिका, बाक्सिंग 14, 17 व 19 बालक-बालिका, टेबल टेनिस 19 बालक-बालिका, जुडो 14,17 व 19 बालक-बालिका, लॉन टेनिस 14,17 व 19 बालक-बालिका और साइकिलिंग (ट्रेक) 14, 17 व 19 बालक-बालिका खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुल 980 स्कूली बच्चे भाग लेंगे। जिसके लिए आवास व्यवस्था भिलाई के विभिन्न निजी विद्यालयों में किया गया है। आवास स्थल से खेल मैदान तक परिवहन व्यवस्था भी निजी विद्यालयों के वाहनों द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बाक्सिंग खेल सेजस जेआरडी दुर्ग में, लॉन टेनिस खेल मैदान भिलाई निवास के पास सेक्टर 5 में, टेबल टेनिस शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 में, साइकिलिंग जयंती स्टेडियम में, जुडो खेल बीएनएस सेक्टर 8 में और योगा खेल सीनियर सेकंडरी सेक्टर 10 में होना निर्धारित हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय अतिथियांे की गरिमामय उपस्थिति में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय में होगा तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है