छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14 पात्र छात्राओं को मिला निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत लाभ

Advertisement

रानीतराई 04 सितंबर :  विकास खंड पाटन क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज राज्य शासन द्वारा निशुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 14 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन थे। शाला विकास समिति के नए अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं सेजेश रानीतराई के अध्यक्ष अशोक शर्मा के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच  निर्मल जैन द्वारा संस्था के छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।और छात्राओं को नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही राज्य शासन द्वारा निशुल्क सरस्वती सायकल की देखभाल करने हेतु कहा गया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू  द्वारा भी छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई में मन लगाते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु कहा गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर कामता ठाकुर, जितेन्द्र धुरंधर, नीलमणी साहू, ग्राम पंचायत सचिव मानसिह नाविकसंस्था के प्राचार्य राकेश सिंह ठाकुर, ललित ठाकुर, सरस्वती सायकल योजना प्रभारी श्रीमती चित्ररेखा पटेल, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्राओं उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है