कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को दिलाई उल्लास की शपथ

Advertisement

दुर्ग, 03 सितंबर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सुश्री चौधरी ने समस्त विभाग के जिला अधिकारियों को उल्लास की शपथ दिलाई।

साक्षरता सप्ताह अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां जैसे जागरूकता रैली, उल्लास शपथ, नुक्कड़ नाटक, शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 सितंबर 2024 को स्वच्छता मितानों के द्वारा वाहन रैली निकालकर कार्यक्रम का आगाज किया गया, जिसे नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है