आडोटोरियम पाटन में 5 सितम्बर को गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

Advertisement

रानीतराई 03 सितंबर :  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में  जनपद पंचायत पाटन के सामने स्थित नए आडोटोरियम भवन में 5 सितम्बर को गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजक नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बताया की सुबह सर्व पल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति पर माल्यार्पण किया जावेगा। तत्पश्चात आमंत्रित शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राघव म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगी।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति ममता चंद्राकर करेंगी,।विशिष्ठ अतिथि कुर्मी समाज पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा एवम शिक्षाविद सैय्यद फाजिल होंगे। जिसकी तैयारी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है