“करे योग रहे निरोग” तरीघाट में हुआ योग दिवस का आयोजन

Advertisement

पाटन 21 जून:  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाटन विकास खंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में मनाया गया योग दिवस जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों,आचार्य समिति सदस्य के साथ बिहान महिला समूह के बहनों ने भी भाग लिया योग दिवस में अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी दंतकारी ,शीतकारी ,भस्तिका, प्राणायाम सुखासन, पद्मासन, वज्रासन, तितली आसन, नौकासन, सिहासन, गोमुख आसन ,सूक्ष्म आसन व्यायोग ,सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, ताडा़सन आदिआसन प्राणायाम किया गया। योग दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती चन्दिका साहू उपस्थित रही।

इस अवसर पर योग शिक्षक देवनारायण साहू प्रधानाचार्य, जयराम सिन्हा संयोजक, नारायणी निषाद, रामेश्वरी के साथ  समिति सदस्य,अभिभावक
उपस्थित रहे। अंत में शांति मंत्र के साथ समापन हुआ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है