सिद्धेश्वर धाम सतना के गुरु ने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की

Advertisement

दुर्ग 29 दिसंबर। दुर्ग शहर की पावन भूमि में पहली बार सिद्धेश्वर धाम सतना के गुरु पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री ने दुर्ग शहर में विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा सँस्था के सेवा कार्य मे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा का कार्य किये।

जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 8 वर्षों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे 100 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विगत 8 वर्षों से की जा रही इस प्रतिदिन की सेवा में बहुत से संतों, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया है।

 फेसबुक से जुड़े 

संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया कि वर्तमान में गुंडरदेही पर धर्मप्रेमियों की समस्या निवारण के लिए 3 दिन का दिव्य दरबार के आयोजन में आये श्री सिद्धेश्वर धाम सतना के गुरु प्रसिद्ध पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री ने भी रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपस्थित होकर जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया।

शास्त्री जी को सँस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा गौ सेवा दिव्यांग जनोँ की सेवा पशु-पक्षियों की सेवा की सभी जानकारी दी गयी, शास्त्री जी ने संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंशा की। सँस्था के कार्यों से प्रभावित होकर कथा वाचक ने सँस्था सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में जब भी किसी मदद की जरूरत पड़े तो उन्हें फोन करने कहा और संस्था को मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों में मदद की बात कही। संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से गौ माता की सेवा जिसमें गौ माता को रेडियम पट्टी लगाने, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए पूरे शहर में रखे हुए कोटना एवं सकोरे वितरण के कार्य की भारी प्रशंशा की। शास्त्री जी ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को निस्वर्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है।

आचार्य जी ने सँस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी को माला पहनाकर सम्मान किया एवं सदैव दिन दुखियों की मदद करते रहो आगे बढ़ते रहो का आर्शीवाद दिया, सँस्था के सदस्यों ने गुरु जी को सँस्था की तरफ से धन्यवाद स्वरुप प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट किया।

इस सेवा कार्य मे गुरु जी के साथ विठ्ठल दास भूतड़ा, राधेश्याम राठी अशोक चांडक जगदीश चांडक कमल किशोर बियानी राजकुमार गांधी एवं संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा अर्जित शुक्ला आशीष मेश्राम सुजल शर्मा राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान दद्दू ढीमर मोहित पुरोहित वाशु शर्मा संजय सेन शंकु सेन शिबू खान बिट्टू कुरैशी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है