प्रदेश के महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही 07 जनवरी को रायपुर में 

Advertisement

रायपुर 26 दिसम्बर/नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 07 जनवरी 2025 दिन मंगलवार पूर्वान्ह प्रातः 10ः30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाएगा। नगर निगम हेतु पूर्वान्ह 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका हेतु पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है