पेड़ लगाबो पर्यावरण बचाबो के नारा को ठेंगा दिखाकर रसूखदार कर रहे हैं अवैध कब्जा

Advertisement

पाटन अमलेश्वर 30 दिसंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा, मोतीपुर के आसपास अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रही है अवैध निर्माण कार्य करने वाले के हौसले इतने बुलंद कि वह जंगल के बाउंड्री वॉल को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उसको भी ध्वंस कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। जिस पर प्रशासन की हाथ नहीं पहुंच पा रही है।

हम बात कर रहे हैं पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम सांकरा से मोतीपुर मार्ग की जहां पर प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अवैध निर्माण कार्य रोड के किनारे किया जा रहा है। आपको दे कि छत्तीसगढ़ शासन के नारा पेड़ लगाबो पर्यावरण बचाबो के नारा को भी अनदेखा करते हुए रोड के किनारे अवैध निर्माण रसूखदारों के द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन से नोटिस मिलके के बाद भी निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 फेसबुक से जुड़े 

मोतीपुर से पाटन रोड पर अनेको जगह आपको देखने को मिलेगी की रोड के किनारे सरकारी जमीन पर सुंदर-सुंदर पेड़ पौधे शासन प्रशासन के निर्देश अनुसार वन विभाग के द्वारा लगाया गया है। लेकिन अमलेश्वर से मोतीपुर चौक तक सड़क किनारे सरकारी जमीनों पर रसूखदारों का कब्जा है। यहां पर रोड किनारे पेड़ पौधा लगाने से शासन प्रशासन अपने हाथ को खींच रहे हैं। यह अवैध प्लाटिंग ,अवैध कब्जा करने वाले लोग शासन के बहुमूल्य जमीन को अवैध कब्जा कर लाखों करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। जिस पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा भी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम औरी में आज 12 जुलाई को “अमृत सरोवर” का वरुण पूजा एवं महायज्ञ

*:सांसद विजय बघेल के प्रयासों से साकार हुआ अमृत सरोवर, जल संरक्षण का बना मॉडल... * 3 करोड़ लीटर जल क्षमता वाले अमृत सरोवर में...

भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद जामगांव आर ; भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है