24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ, ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

पाटन सेलूद 02 जनवरी। ग्राम सेलूद में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन एवं श्रीमद गायत्री महापुराण कथा 2 से 5 जनवरी तक आयोजित है।

ग्राम सेलूद के हाई स्कूल मैदान पर 24 कुंडी गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ एवं विराट महिला सम्मेलन का आयोजन 2 जनवरी से शुरू हुआ। इस आयोजन की तैयारी बृहद रूप से की गई है । स्कूल परिसर के विशाल मैदान पर 24 कुंडली यज्ञ की तैयारी के साथ-साथ विशाल आकर्षक मंच भी बनाया गया है। साथ ही साथ समरसता भवन के पास भी मैदान पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है । दोपहर 01:30 बजे कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुआ है। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्रकार और ग्राम के प्रथम नागरिक खेमिन खेमलाल साहू सहित सैकड़ों महिलाओं ने ने सिर पर कलश धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुई।कलश यात्रा में इस बार ऐतिहासिक रूप से विभिन्न छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जा रहा है ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं पर साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के संस्कृति को दर्शाते हुए रिलों नृत्य ,पंथी नृत्य, रावत नृत्य, बग्घी की सवारी के साथ-साथ सूअर नृत्य सहित छत्तीसगढ़ के लोक परंपराओं को भी शामिल किया गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है