युवा सरपंच प्रत्याशी रूपेंद्र राजू के नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

अम्लेश्वर 30 जनवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में जन सहयोग से युवा मोर्चा महामंत्री रूपेंद्र राजू साहू को सरपंच पद के प्रत्याशी बनाया गया है। सरपंच प्रत्याशी रूपेंद्र राजू साहू आज अपना नामांकन दाखिल किया है।जिसमे सैकड़ों महिला पुरुष सहित युवाओं की टोली शामिल हुए। रैली गाजे बाजे के साथ में  ग्राम पंचायत कार्यालय झीट पहुंचे और नामांकन भरा गया। ततपश्चात श्री साहू के घर सभी लोग एकत्र होकर राजू साहू को जीतने एक स्वर में संकल्प लिया।

श्री साहू ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका सहयोग से ही मैं सरपंच पद हेतु प्रत्याशी बना हूं। आप सबके मत से मुझे जीत हासिल होगी।निश्चित ही आप सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा, शासन के योजना का लाभ बिना कोई भेद भाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करूंगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है