रवि सिंगौर बने अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष, मनीष कोसले महामंत्री

Advertisement

* भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग की नई टीम घोषित, पाटन विधानसभा में रवि सिंगौर को मिली अमलेश्वर मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तो मनीष कोसले बने महामंत्री…

भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत दुर्ग जिले में जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से जारी सूची में  दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के अमलेश्वर मंडल के लिए ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनीष कोसले को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने इस दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी वरिष्ठजनों का आभार जताया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
नियुक्तियों के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आंबेडकर जयंती पर दुर्ग में आदिवासी समाज की भव्य रैली, जुटे सैकड़ों लोग

* गोंड महासभा की पहल: रैली में जुटे सैकड़ों लोग, सेवा भाव से हुआ आयोजन, रैली में दिखी अनुशासन की मिसाल... * दुर्ग में गूंजा...

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है