ग्राम गभरा में मनाई गई बाबा अंबेडकर की 135वीं जयंती

Advertisement

*’ग्राम गभरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…

जामगांव-एम (पाटन) ::ग्राम गभरा में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सतनाम युवा संगठन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में “जय भीम” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, उनके विचारों, संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान एवं सामाजिक समता के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।अतिथियों ने ग्रामवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं तथा समाज में समानता, भाईचारा एवं न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चैतन्य बघेल जी (सुपुत्र माननीय भूपेश बघेल जी, विधायक पाटन एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। जिनके स्थान पर श्री आशीष वर्मा जी (ओएसडी, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन), एवं अध्यक्षता श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग) द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथियों में  श्री प्रणव शर्मा जी (जनपद सदस्य पाटन), विशेष अतिथि श्री कमलेश ठाकुर जी (सरपंच ग्राम पंचायत करगा), श्री अंकित आडिल जी (उप सरपंच ग्राम पंचायत करगा) एवं इसके अतिरिक्त ग्राम के सम्मानित पंचगण श्री सुरेश कुर्रे, श्री अविनाश वर्मा, श्रीमती गीतांजलि यादव, श्रीमती मिथिलेश्वरी बंजारे, श्रीमती मीना साहू, श्री रवि शंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक श्री रमेश कुर्रे, प्रहलाद वर्मा, रामकृष्ण बंधे, राजाराम निषाद, रामलाल साहू, भोला साहू, सूरज साहू, परसराम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सतनाम युवा संगठन गभरा के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिसमें प्रमुख रूप से नीतीश कुर्रे, मधु नारंगे, जितेंद्र बंधे, ताराचंद भारती, चंद्रशेखर कुर्रे, रूपेश कुर्रे, महेश कुर्रे, लक्ष्मीकांत कुर्रे, चंद्रशेखर डहरिया, दीपक बंजारे, भोजराम कुर्रे, रेशम कुर्रे, शिव बंजारे, पुष्पराज गायकवाड, अंकुश गायकवाड सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन ने ग्राम में सामाजिक एकता, जागरूकता एवं प्रेरणा का एक सकारात्मक संदेश दिया।

आंबेडकर जयंती पर दुर्ग में आदिवासी समाज की भव्य रैली, जुटे सैकड़ों लोग

* गोंड महासभा की पहल: रैली में जुटे सैकड़ों लोग, सेवा भाव से हुआ आयोजन, रैली में दिखी अनुशासन की मिसाल... * दुर्ग में गूंजा...

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है