सस्ती लोकप्रियता हासिल करने असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रामक समाचार

* गंदे पानी और अव्यवस्था को लेकर पाटन में सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रामक समाचार…
* नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के स्वच्छ कार्यकाल को धूमिल करने की कोशिश, CMO, अध्यक्ष सहित आमला ने दी वार्डो में दस्तक…

CMO, अध्यक्ष सहित नगर पंचायत पाटन का आमला ने दी वार्डो में दस्तक, वार्ड वासी ने कहा सबकुछ ठीक है...
CMO, अध्यक्ष सहित नगर पंचायत पाटन का आमला ने दी वार्डो में दस्तक, वार्ड वासी ने कहा सबकुछ ठीक …

पाटन :  नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 11 में नल के पानी में कीड़े आने संबंधी एक भ्रामक खबर असामाजिक तत्व द्वारा फैलाए जाने का मामला सामने आया। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। आइए जानते हैं क्या कहा हैं वार्ड वासी…

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य पाई गई तथा वार्डवासियों ने भी किसी प्रकार की समस्या या शिकायत से इंकार किया। इससे स्पष्ट हुआ कि फैलाया गया समाचार पूरी तरह निराधार और भ्रामक था।

अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो वे सीधे उनके नंबर +91 9981009682 में संपर्क कर जानकारी दे। उन्होंने नागरिकों से ऐसे असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने का आग्रह किया। आप सभी इस नंबर पर अपना सुझाव भी साझा कर सकते है।

ज्ञात हो कि जिस व्यक्ति द्वारा यह भ्रामक खबर फैलाई गई, उसका नगर पंचायत पाटन में संपत्तिकर एवं जलकर के रूप में ₹41,399 की राशि बकाया है। इस दौरान अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत वर्मा, सभापति श्री केवल देवांगन, श्री जितेन्द्र निर्मलकर, श्री देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश ‘बिज्जू’ देवांगन सहित जलकार्य विभाग के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे और विभिन्न नागरिकों से पूछकर जानकारी ली।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है