* गोंड महासभा की पहल: रैली में जुटे सैकड़ों लोग, सेवा भाव से हुआ आयोजन, रैली में दिखी अनुशासन की मिसाल…
* दुर्ग में गूंजा ‘जय सेवा, जय गोंडवाना’, आंबेडकर जयंती पर सामाजिक एकता का प्रदर्शन, युवा शक्ति और समाजजनों ने मिलकर संभाली व्यवस्था…
दुर्ग। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को दुर्ग शहर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी दुर्ग केंद्रीय गोंड महासभा द्वारा आयोजित रैली में शामिल लोगों के लिए विशेष रूप से बिस्किट, पानी एवं फलाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई, जो देर शाम 8 बजे तक निरंतर जारी रही। दुर्ग के बस स्टैंड स्थित वीर नारायण चौक के पास बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। आयोजन में आदिवासी समाज के विभिन्न वर्गों—मित्र शक्ति, मंत्र शक्ति एवं युवा शक्ति—ने एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
रैली के दौरान सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रहा, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में “जय सेवा, जय गोंडवाना” के उद्घोष के साथ आयोजन का समापन हुआ।




