पाटन में 12 अप्रैल को कोसरिया मरार समाज का शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement

* पटेल धर्मशाला में सजेगा भव्य आयोजन, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी नवनिर्वाचित पदाधिकारी लेंगे शपथ….
* मां शाकम्भरी पूजा से होगी शुरुआत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शपथ ग्रहण, जुटेंगे सैकड़ों लोग…

पाटन (दुर्ग) : कोसरिया मरार (पटेल) समाज पाटन राज द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पाटन स्थित पटेल धर्मशाला, पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित होगा, जिसमें समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारी विधिवत शपथ लेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे मां शाकम्भरी पूजा के साथ होगी। इसके पश्चात 11:30 बजे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोपहर 1:00 बजे सामूहिक भोजन व्यवस्था रखी गई है।

मुख्य कार्यक्रम शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:30 बजे संपन्न होगा। वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेश बघेल की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण पटेल (अध्यक्ष, कोसरिया मरार समाज पाटन राज) करेंगे।

eKYC में आ रही दिक्कतों पर पाटन कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिनमें सुनील पटेल (प्रदेश अध्यक्ष), आत्माराम पटेल (जिला अध्यक्ष दुर्ग), ईश्वर पटेल (जिला अध्यक्ष रायपुर), गया प्रसाद पटेल (दुर्ग राज अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक) सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा समाज के विभिन्न राजों एवं क्षेत्रों से जुड़े अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल (कोसरिया मरार समाज पाटन राज) ने दी।

रवि सिंगौर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला

* अम्लेश्वर भाजपा मंडल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,गांव की बेटियों ने बढ़ाया मान, घर पहुंचकर बढ़ाया उत्साह, किया बैग और कॉपी भेंट.. पाटन : अम्लेश्वर...

कल्पना नारद साहू के कर कमलों से “औंसर-डिघारी” में विकास कार्यों का भूमिपूजन

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विकास कार्यों का भूमि पूजन में शामिल है कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग... रानीततराई : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है