पाटन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

Advertisement

* पाटन में भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान खुबचंद बघेल भवन में संपन्न…
* भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने का मिला मार्गदर्शन, बूथ प्रबंधन पर विशेष फोकस…

पाटन :  भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा पाटन मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग खुबचंद बघेल भवन, पाटन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्य विस्तार को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। “इतिहास व विकास” विषय पर दिलीप साहू, “कार्यपद्धति” पर दीपक चोपड़ा, “कार्यविस्तार” पर सरिता मिश्रा, “सरकार की उपलब्धियां” पर मनोज सोनी तथा “वैचारिक अधिष्ठान” पर राजेन्द्र कुमार पद्धये ने अपने विचार साझा किए।

इसके अलावा “मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी” विषय पर जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं उमेश गिरी गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। समापन सत्र में संतोष सोनी ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन चाय-अल्पाहार के साथ किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है