ग्राम गभरा में उत्साहपूर्वक मनाया बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

Advertisement

* शिक्षा से ही संभव है समानता का सपना: प्रणव शर्मा…
* “गभरा” में सतनाम युवा संगठन के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प…

पाटन : ग्राम गभरा में सतनाम युवा संगठन के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

सभापति प्रणव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज में समानता स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और आत्मबल का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है। श्री शर्मा ने बाबा साहेब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान करते हुए युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, सरपंच कमलेश ठाकुर, उप सरपंच अंकित आडिल, रमेश कुर्रे एवं सतनाम युवा संगठन के नीतीश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है