डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक — प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

Advertisement

* डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक — प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा…
* पाटन कालेज मे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया…

पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान और राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वाधान भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाया गया। माँ सरस्वती व बाबा साहब की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

उद्बोधन की कड़ी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडावी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इनकी उपलब्धियों और भारतीय सविधान की निर्माण में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।

ग्राम गभरा में उत्साहपूर्वक मनाया बाबा साहेब अंबेडकर जयंती


प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने बाबा साहेब क़ो नमन करते हुए अधिकारों की रक्षा के लिए किये गए कार्यों से छात्र छात्राओं क़ो अवगत कराया साथ ही समाज में व्यापत कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाकर संगठन बनाकर डॉ अम्बेडकर ने जो समाजिक सुधार कार्य किये है उनको आदर्श मानते हुए विद्यार्थियों क़ो आत्मसात करने की बात कही।

विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र मे महिलाओ के उत्थान के लिए किये गए कार्य से महिलाओ की समाजिक आर्थिक स्थिति मे सुधार के योगदान को याद किया।

महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए राजनीति विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्र छात्राओं क़ो बधाई एवं शुभकामनायें दिया।

एम ए चतुर्थ सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र आकाश भट्ट ने कहा की प्रस्तावना मे निहित सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक न्याय के लक्ष्य डॉ अम्बेडकर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतिथि व्याख्याता चंद्रशेखर देवांगन ने सविधान निर्माण की चुनौतियों और समाजिक समानता के लिए किये गए कार्यों मे डॉ अम्बेडकर के योगदान क़ो विस्तार से बताया।

रासेयों कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस के भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा और समस्त छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अंजू चंद्राकर, अजीत, सुमित, मनीषा, मोनिका नविता भाले सहित बडी संख्या मे विभिन्न संकयो के के छात्र छात्राये उपस्थित थे।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है