कल 20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन

Advertisement

20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन…

पाटन : छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आव्हान पर 20 मार्च 2026 को प्रदेश; जिला व तहसील स्तर पर पेंशनरों की पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है ।

 फेसबुक से जुड़े 
Heera singh verma हीरा सिंह वर्मा
हीरा सिंह वर्मा – अध्यक्ष पेंशनर्स समाज पाटन

पेंशनर समाज पाटन के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा जी ने बताया कि पेंशनरों की लंबे समय से लंबित जायज मांगों के निराकरण नहीं होने से बजट सत्र में कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण दिनांक 20 मार्च 2026 दिन -शुक्रवार को 12:00 से 4:00 बजे तक जनपद पंचायत के सामने मैदान पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को मांग पत्र ज्ञापन सौंपेंगे अध्यक्ष श्री वर्मा जी ने पाटन तहसील के समस्त पेंशनरों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।

👉 पेंशनर्स की यह प्रमुख मांग:
1. पेंशनरी भुगतानों के लिए छ.ग.व म.प्र. सहमति की प्रक्रिया समाप्त करने
2. केंद्र के समान 1 जनवरी एवं 1 जुलाई से पेंशनरों को राहत पेंशन दिया जाए
3. छठवें वेतनमान के अनुसार 32 माह के एरियर्स का भुगतान
4. सातवें वेतनमान के अनुसार 27 माह के एरियर्स का भुगतान
5. पेंशनर्स कल्याण निधि से पेंशनरों को चिकित्सा व्यय का भुगतान।

उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हीरा सिंह वर्मा अध्यक्ष छ.ग.पेंशनर समाज पाटन तह.-पाटन जिला – दुर्ग।छ.ग. द्वारा दी गई।

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है