रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

Advertisement

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी…
*  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार, रानीतराई में लगा जनचौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प…

पाटन :  “गांव चलो, घर चलो” अभियान के अंतर्गत ग्राम रानीतराई में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं जनप्रतिनिधियों ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, राशन, पेंशन सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि इन योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की स्थिति जानी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका मुख्य संकल्प है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, नगर पंचायत सभापति केवल देवांगन, सभापति देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा नेता हिमांचल साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि सिंगौर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला

* अम्लेश्वर भाजपा मंडल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,गांव की बेटियों ने बढ़ाया मान, घर पहुंचकर बढ़ाया उत्साह, किया बैग और कॉपी भेंट.. पाटन : अम्लेश्वर...

कल्पना नारद साहू के कर कमलों से “औंसर-डिघारी” में विकास कार्यों का भूमिपूजन

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विकास कार्यों का भूमि पूजन में शामिल है कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग... रानीततराई : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है