तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी बैठक 2025 में, युवा सम्मेलन पर होगी चर्चा

Advertisement

पाटन  31 दिसंबर: दुर्ग जिला साहू संघ अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में होने वाले 12 जनवरी को युवा सम्मेलन की तैयारी के विषय में कल 1 जनवरी को तहसील कार्यालय पाटन में कार्यकारणी के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नव वर्ष मिलन एवं स्व. ताराचंद साहू की जयंती भी मनाई जाएगी साथ ही 12 जनवरी 2025 को आयोजित तहसील स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारी की भी चर्चा की जाएगी साथ ही तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह की तिथि तय करने पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। अन्य चर्चा तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के अनुमति से की जाएगी। उक्त जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू ने सभी स्थानीय अध्यक्षों सहित युवा प्रकोष्ठ के संयोजकों को बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है