महुदा में वैट लिप्फटींग क्लब का शुभारंभ समाजसेवी प्रणव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ

अमलेश्वर 21 अक्टूबर : पाटन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुदा के वैट लिप्फटींग(भारोत्तोलन) के होनहार युवा खिलाड़ियों की सुविधा एवं प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम में ही वैट लिप्फटींग प्रैक्टिस क्लब का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवक इंजिनियर प्रणव शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ।

वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ीयों द्वारा पूर्व में प्रतिदिन ग्राम से बाहर जाकर प्रैक्टिस किया जाता था, वर्तमान में आपसी आर्थिक सहयोग से स्वयं के ग्राम महुदा में ही वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस की सामग्री क्रय कर लिया गया व ग्राम के पहले ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी रैफरी छवि विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में गांव के ज्यादा से ज्यादा युवक युवती को सुविधा प्रदान करने, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगितात्मक प्रैक्टिस के उद्देश्य से वैट लिप्फटींग क्लब का शुभारंभ किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मुख्य अतिथि समाज सेवक इंजिनियर प्रणव शर्मा के द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी गई एवं निकट भविष्य में सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से ग्राम के सरपंच मनोज साहू, गीतालाल साहू, सावत साहू, रामविशाल साहू, डोमार साहू, छवि विश्वकर्मा, टेमन साहू, दानी राम साहू एवं अन्य ग्रामवासी व वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है