सरपंच ईसरावती ठाकुर ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों के मटेरियल पर चलाया बुलडोजर

अम्लेश्वर 23 मार्च : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ)में सरपंच ईसरावती ठाकुर पद भार ग्रहण करते ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जहां-जहां पर अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही है मिट्टी और मुरूम डालकर के जगह को सुरक्षित किया जा रहा है, अतिक्रमण करने के लिए अपना स्थान चयन कर रहे हैं उसको जेसीबी के द्वारा बराबर किया गया है और जो व्यक्ति अपने मटेरियल को उठाकर लेकर जाना चाहते हैं। उसके लिए 3 दिन का समय भी दिया गया है।

श्रीमती ठाकुर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि निर्माण किया हुआ मकान पर भी अति शीघ्र बुलडोजर चलेगा पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में अवैध निर्माण किया हुआ मकान में बुलडोजर चलाने की भी कार्यवाही आने वाले समय में की जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है