पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग…
* देसी शराब की किल्लत से बढ़ा उपभोक्ताओं का खर्च
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, जिम्मेदार मौन?…

पाटन(संतोष देवांगन) : क्षेत्र के देसी शराब उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाटन स्थित देसी शराब दुकान में स्टॉक पूरी तरह खत्म होने के कारण दुकान बंद कर दी गई है, जिससे नियमित ग्राहकों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement


स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक स्टॉक खत्म होने से उन्हें मजबूरी में अंग्रेजी शराब का रुख करना पड़ रहा है, जो कि देसी शराब की तुलना में महंगी होती है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।

ग्राहकों ने बताया कि इस स्थिति से रोजाना उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

क्षेत्रवासी शराब प्रेमियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द देसी शराब की आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचा जा सके।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है