ढौर में नवीन सहकारी समिति का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगी नई सुविधा

Advertisement

* मुख्यमंत्री ने किया सहकारी समिति ढौर 3444 का वर्चुअल उद्घाटन, चार गांवों के किसानों को मिला सहकारिता का नया केंद्र…
* भगवान बलराम की पूजा के साथ ढौर में समिति का शुभारंभ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने नई सहकारी समिति शुरू…

पाटन : ग्राम ढौर में नवीन सहकारी समिति क्रमांक 3444 का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के चार गांवों के किसान एवं जनप्रतिनिधि गरिमामय उपस्थिति में शामिल हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के तैलचित्र की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। समिति के प्राधिकृत अधिकारी लक्ष्मीनारायण चंद्राकर ने नवीन सहकारी समिति की कार्यप्रणाली एवं किसानों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से किसानों को खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सहकारी समिति को किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती हैं। वहीं कार्यक्रम का संचालन शिव साहू द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक समिति प्रबंधक रोमन दास वैष्णव ने किया।

इस अवसर पर सरपंच मेघा ठाकुर सहित पंचगण उत्तम धनकर, टामन साहू, राजकुमार मिश्रा, हरप्रसाद आडिल, भानुप्रताप साहू, रमेश देवांगन, लक्ष्मण यादव, चंपा यादव, केशव साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक — प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

* डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक -- प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा... * पाटन कालेज मे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को...

ग्राम गभरा में उत्साहपूर्वक मनाया बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

* शिक्षा से ही संभव है समानता का सपना: प्रणव शर्मा... * "गभरा" में सतनाम युवा संगठन के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, बाबा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है