पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

Advertisement

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर का अनुमोदन…

पाटन:  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा प्रस्तावित सेक्टर अध्यक्षों की सूची को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के अनुमोदन उपरांत दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विधिवत जारी कर दिया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियाँ की गई हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न मंडलों के अंतर्गत निम्नलिखित सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं—
🔹 मंडल: अमलेश्वर
अमलेश्वर (शहर) – श्री विकास वर्मा (अमलेश्वर)
अमलेश्वरडीह (ग्रामीण) – श्री गिरधर साहू ( अमलेश्वरडीह)
🔹 मंडल: घुघुवा (कसरा)
पाहंदा (अ) – श्री भरत वर्मा (पहंदा अ)
नारधी – श्री देवेंद्र वर्मा ( बटंग )
औंधी – श्री दिलीप टंडन (भांठागांव)
करसा – श्री दिनेश साहू ( करसा)
🔹 मंडल: घीट
झीट – श्री मोहन सिंगौर (मोतीपुर)
जमराव – श्री सोहन सोनकर ( घुघवा ज)
तर्रा – श्री सोमेश चन्द्राकर (लोहरसी)
जामगांव एम – श्री राजेन्द्र ठाकुर ( जामगांव एम)
🔹 मंडल: सेलूद
सेलूद – श्री संजय यादव (सेलूद)
महका – श्री नेमचंद निर्मलकर (महकाखुर्द)
गोड़पेंड्री – श्री दीपक बंजारे ( गोंड़ पेंड्री)
पतोरा – श्री देव ठाकुर (पतोरा)
🔹 मंडल: पाटन ग्रामीण
देवादा – श्री कौशल साहू (अरसनारा)
बठेना – श्री कौशल सपहा (सिकोला)
सोरम – श्री गालव वर्मा (सेमरी)
तरीघाट – श्री ईश्वर बंजारे (सिपकोन्हा)
भनसूली के – श्री मनीष पटेल (तेलीगुंडरा)
🔹 मंडल: पाटन शहर
पाटन (शहर) – श्री नीरज सोनी (पाटन)
पाटन (ग्रामीण) – श्री सरजू साहू (अखरा)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा सभी नवनियुक्त सेक्टर अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी चुनावी रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त समस्त सेक्टर अध्यक्षों ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है