विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Advertisement

* सुप्रसिद्ध ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में मनाया “विप्र समाज” द्वारा भगवान परशुराम जयंती, किया मोहल्ले और चौक का नामकरण, बांटे प्रसाद…

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में विप्र समाज के पारिवारिक सदस्यगण द्वारा प्रतिवर्षों की भांति अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र समाज के इष्ट देव परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम आचार्य पंडित दीपक शर्मा द्वारा विधि विधान से यजमान स-पत्नी सभापति प्रणव शर्मा से भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन कराया गया।

तत्पश्चात महाप्रभु भगवान परशुराम जी एवं हनुमान जी की महाआरती करते हुए विश्व कल्याणार्थ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की कामना कर खीर पुरी का प्रसादी वितरण किया गया, पूर्वजों द्वारा स्थापित ग्राम के प्रमुख प्राचीन मोहल्ले का नाम उपस्थित सभी विप्रजनों द्वारा परशुराम वार्ड और परशुराम चौक किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवोम विद्यापीठ के संचालक श्री अवधेश शर्मा जी, उपसरपंच शिवनारायण शर्मा, श्यामकिशोर शर्मा, प्रशांत शर्मा, अनीश शर्मा, शुभम शर्मा, शशांक, अभिनंदन एवं बड़ी संख्या में समाज की माताएं बहने उपस्थित रही।

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है