सर्व हिंदू समाज के तत्वधान में धर्मांतरण के विरोध में जन आक्रोश सभा 2 मार्च को

अम्लेश्वर 01 मार्च : नगर पालिका अमलेश्वर में धर्मांतरण के विरोध में विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन 2 मार्च को पुलिस थाना के सामने किया जाना सुनिश्चित किया गया है। आपको बता दें सर्व हिंदू समाज छत्तीसगढ़ अमलेश्वर के बैनर तले प्रकाश कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम पाटन के नाम थाना प्रभारी अमलेश्वर को ज्ञापन दिया गया है। 2 मार्च को अम्लेश्वर थाना के सामने जन आक्रोश सभा करने की के लिए आवेदन दिया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सर्व हिंदू समाज अमलेश्वर के प्रमुख प्रकाश कश्यप ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा है इस पर लोगों को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है।सर्व हिंदू समाज इसके लिए आगे आएंगे किसी भी समाज को धर्मांतरण करने से रोकने का प्रयास सर्व हिंदू समाज के द्वारा किया जाएगा। अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत आसपास के क्षेत्र में हो रही धर्मांतरण के विरोध में 2 मार्च को जन आक्रोश सभा का आयोजन सर्व हिंदू समाज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में नगर में किया जाएगा।जिसके लिए एसडीएम पाटन के नाम थाना में आवेदन किया गया है।

मौके पर भाजपा नेता रामअवतार साहू उग्र सेन साव, अवधेश दुबे, शिवा साहू, सुखदेव साहू, सुरेंद्र साहू ,राहुल साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है