असामाजिक तत्वों के हरकतों से साहू समाज पहंदा में आक्रोश,सामाजिक भवन में लगाये गए पानी टंकी एवं नल कनेक्सनों को पहुचाई नुकसान

Advertisement

अम्लेश्वर 20 मार्च : ग्राम पहंदा (अ) साहू समाज के भवन में पिछले दिनों नल कनेक्शन करते हुए ऊपर छत पर पानी की टंकी एवं बाउंड्री वॉल का कार्य सामाजिक जन सहयोग से समाज के लोगों द्वारा कराया जा रहा है। साहू समाज एक प्रगतिशील और जागरूक समाज है। हर समाज अपने-अपने स्तर पर कार्य करते हैं वर्तमान में साहू समाज के द्वारा सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर साहू सदन में सभी लोगों के लिए सर्व सुविधा की दृष्टि से व्यवस्थित प्रांगण बनाने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर जन्मोत्सव विवाह संस्कार सांस्कृतिक आयोजन शोक के कार्यक्रम सहित सभी आयोजनों को व्यवस्थित करने के लिए शौचालय जल विद्युत इत्यादि की व्यवस्था सामाजिक पदाधिकारी की नेतृत्व में की जा रही है।

बुधवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने भवन में लगे हुए नल पाइप कनेक्शन और पानी की टंकी को काफी क्षति पहुंचाई है जिसके कारण साहू समाज में आक्रोश है और नाराजगी भी है सब समाज की आवश्यकता के लिए साहू समाज का भवन हमेशा उपलब्ध रहेगी परंतु असामाजिक तत्वों के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है। उस समाज में नाराजगी के साथ-साथ आक्रोश प्रदर्शित हो रहे हैं सामाजिक पदाधिकारी ने इस घटना की लिखित शिकायत थाना अमलेश्वर में की है।सामाजिक भवन में जो क्षति पहुंचाई गई है उसे पर तत्काल कार्रवाई करें अन्यथा समाज आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लेंगे

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है