फाग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक

अम्लेश्वर 30 मार्च : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज 30 मार्च को समापन पुरस्कार वितरण होगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कस्तूरी बंजारे शामिल हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विशेष रूप से छालीवुड अभिनेता संजय महानंद के सम्मान आयोजक समिति के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि होली का महापर्व बुराई को त्याग कर अच्छी को ग्रहण करने का त्यौहार है।आज लोग शराब के नशे में सलिप्त हो रहे है। युवा पीढ़ी भी शराब चपेट में आ रहे है। जिसे त्यागने की जरूरत है। जिससे स्वच्छ समाज का का निर्माण हो सके।इस लिए हर बुराई का त्याग करना जरूरी है। साथ ही श्रीमती नायक ने केंद्र और राज्य सरकार के योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नही होने की बात कही है। विष्णु देव सरकार में सबके साथ सबका विकास होगा।आज चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष का प्रथम दिवस है आप सबको बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

आयोजक समिति ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच मोहन साहू और पूर्व पंच शिशुपाल साहू ने किया।

इस अवसर पर भुनेश्वर साहू,उमाशंकर साहू, प्रीतम साहू,रामेश्वर साहू, तेज राम साहू, गौतम  साहू,रोहित ठाकुर,बोध कुमार सिंगौर, हीरा लाल कुशल, अरविंद साहू,ओमकार पाल, युगल किशोर,जय नारायण साहू,जितेंद्र साहू, हिमांचल ठाकुर,नेमचंद, प्रभुलहरी, यशवंत साहू, शेखर साहू, तेजराम साहू ठाकुर, भूपेश साहू, पुलस्त साहू, यशवंत साहू, प्रितम पाल,पवन साहू, प्रमोद साहू,संदीप विश्वकर्मा,निहाल, नागेश साहू,योगेंद्र, पुनऊ ठाकुर,चंद्रप्रकाश वर्मा,विजय देवांगन, मेघराज निषाद,मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है