अमलेश्वर में भक्त माता कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा 25 मार्च को,भव्य कलश यात्रा के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत

Advertisement

अम्लेश्वर 20 मार्च : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के स्थानीय हरदिहा साहू समाज के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की जयंती पापमोचनी एकादशी के दिन 25 मार्च को आयोजित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भक्त माता कर्मा की जयंती के साथ माता कर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हरदिहा ग्रामीण साहू समाज के द्वारा की जाएगी। इस वर्ष नगर में यह दूसरा वर्ष का आयोजन है। लगातार समाज संगठित होकर आयोजन की रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम कर रहे हैं।

बता दे कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे से नगर की भ्रमण करेगी तत्पश्चात भक्त माता कर्मा मूर्ति  की प्राण प्रतिष्ठा पूजा 2:00 बजे से की जाएगी। 4:00 बजे पूर्ण आहुति के साथ महा आरती और महाभोग प्रसादी वितरण होगा तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन और सम्मान किया जाएगा। उक्त जानकारी घनश्याम साहू पार्षद एवं अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज अम्लेश्वर नगर के द्वारा मीडिया को शेयर किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने, बहुमत से निर्णय

* घुघुवा(क) के आक्रोशित ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी को पंचायत द्वारा प्रदत्त NOC को रद्द करने लिया गया बहुमत से निर्णय... पाटन: क्षेत्र के ग्राम...

लो वोल्टेज से औंसर भाटापारा वासी परेशान

* लगातार लो वोल्टेज से औंसर भाटापारावासी परेशान,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विद्युत विभाग से की शिकायत... औसर: औंसर भाटापारा वार्ड 9 में पिछले कई महीनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है