प्रशिक्षित महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जताया आभार महिला हो रही है आत्मनिर्भर/अशोक साहू

Advertisement

बुनकर कार्य से महिलाएं स्वावलंबी बन रही है…अशोक साहू

प्रशिक्षित महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जताया आभार

रानीतराई।ग्राम असोगा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत बुनकर सहकारी समिति के नवनिर्मित भवन(लागत 13.50लाख)का लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप ने की, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,दिनेश साहू सभापति जप,सोहन जोशी जोन प्रभारी,अशोक रिंगवानी सरपंच की उपस्थिति में पूजा अर्चना पश्चात फीता काट कर लोकार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है,जिसमें भूपेश सरकार का सहयोग निरंतर जारी है।बुनकर गतिविधि को आधुनिक तरीके से संचालन के लिए 3.50लाख की स्वीकृति सीएम भूपेश बघेल ने दिए है जिससे महिलाएं और अधिक लाभ अर्जित करने में सहायता मिलेगी।
जप सभापति रमन टिकरिहा ने असोगा सहित सभी ग्रामों में विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह को ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण जिला सहायक संचालक राजू कोल्हे ने किया।
इस अवसर पर मनहरण देवांगन,पूर्व सरपंच सीता ठाकुर,शत्रुहण वर्मा,रामा साहू,नारद साहू,फिरंता देवांगन,भेदप्रकाश वर्मा, द्रोपती साहू,पुष्पा सेन,भुनेश्वरी,झालम साहू,पुरषोत्तम धनकर,सेवा राम साहू,संजय पाटिल,अवध देवांगन,सिया तारक सचिव,दिनेश कोसरे सहित जय चंडी बुनकर सहकारी समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है