* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी…

* विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार: दुर्ग संभाग संयोजक डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में श्री विरेन्द्र कुमार साहू जी बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष..
दुर्ग : विश्व हिंदी परिषद के सिद्धांतों, भाषाई एकता और सांस्कृतिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई का एक महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को गति देने के लिए, हाल ही में नवनियुक्त दुर्ग संभाग के संयोजक डॉ. शशिभूषण शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संगठनात्मक नियुक्तियों की शुरुआत हो चुकी है।

इसी कड़ी में, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले श्री विरेन्द्र कुमार साहू जी को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री विरेन्द्र कुमार साहू जी का शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबा और अनुकरणीय अनुभव रहा है। वे राज्यपाल के हाथों में पुरस्कृत हैं,उनकी इस विशेषज्ञता और सांगठनिक क्षमता का लाभ परिषद को शैक्षणिक स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार में व्यापक रूप से मिलेगा।
यह संगठनात्मक विस्तार और निरंतर हो रही नियुक्तियां राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हो रही हैं। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दे रहे राष्ट्रीय महासचिव श्री विपिन कुमार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद मिश्र जी के विज़न और प्रेरणा से परिषद निरंतर नए आयाम छू रही है।
वहीं, प्रांतीय स्तर पर छत्तीसगढ़ में परिषद के कार्यों को गति देने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफ़र जी की सक्रिय कार्यशैली व संगठनात्मक नेतृत्व की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है उन के कुशल नेतृत्व और व्यापक कार्यक्षेत्र के चलते परिषद लगातार साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू जी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और संभाग संयोजक डॉ. शशिभूषण शर्मा जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे परिषद के सिद्धांतों पर चलते हुए दुर्ग जिले के शहरी, ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर के शिक्षण संस्थानों में हिंदी के गौरव, शोधपरक साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नई नियुक्ति पर परिषद के केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों, स्थानीय साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री विरेन्द्र कुमार साहू जी को बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



