सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विभिन्न योगासन और प्राणायाम का कराया गया अभ्यास

योग प्रशिक्षक श्री राम रतन धीवर के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सहयोग से विद्यार्थियों को योगाभ्यास के लिए निशुल्क 200 टी-शर्ट वितरित की गई। टी-शर्ट पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना तथा तनावमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, प्रधानाचार्य देवनारायण साहू, विद्यालय के आचार्यगण, दीदी, पालकगण, भैया-बहन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण...

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर !

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर! जिन सेवा भावी महिलाओं ने गांव को स्वच्छता में प्रदेश स्तर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है