ग्राम औरी में आज 12 जुलाई को “अमृत सरोवर” का वरुण पूजा एवं महायज्ञ

Advertisement

*:सांसद विजय बघेल के प्रयासों से साकार हुआ अमृत सरोवर, जल संरक्षण का बना मॉडल…
* 3 करोड़ लीटर जल क्षमता वाले अमृत सरोवर में होगा धार्मिक अनुष्ठान, आम नागरिकों सहित मीडिया को किया आमंत्रण…

पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के ग्राम औरी में निर्मित अमृत सरोवर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सतत प्रयासों और सहयोग से लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित यह सरोवर अब गांव की नई पहचान बन चुका है।

 फेसबुक से जुड़े 

करीब 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाले इस अमृत सरोवर को क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सरोवर की आकर्षक संरचना के साथ इसके तट पर स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास के समन्वय का प्रतीक बन गया है।

इसी कड़ी में रविवार 12 जुलाई को अमृत सरोवर परिसर में वरुण पूजा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे वरुण पूजा एवं यज्ञ तथा दोपहर 12 बजे महायज्ञ संपन्न होगा। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहने की संभावना है।

सांसद कार्यालय की ओर से समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन को जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और धार्मिक-सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर * एग्रीस्टेक और बकेट क्लेम पंजीयन को प्राथमिकता देने कलेक्टर श्री सिंह ने...

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमलेश्वर,पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है