औंसर-डिघारी हुई सुरक्षा व्यवस्था में मजबूत, गांव में लगा सीसीटीवी कैमरे

Advertisement

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत…

औंसर-डिघारी(पपाटन) : ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं गांव में निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है तथा गांव में होने वाली गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य चौक, पंचायत भवन, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

वहीं सरपंच प्रियालता महिपाल ने बताया कि इस व्यवस्था से असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम करने तथा गांव में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। जल्द ही इसे पुलिस विभाग की त्रिनेत्र एप से भी जोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से गांव की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर * एग्रीस्टेक और बकेट क्लेम पंजीयन को प्राथमिकता देने कलेक्टर श्री सिंह ने...

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमलेश्वर,पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है