नवागांव बी के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Advertisement

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव बी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

योग से शरीर और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों और उनके लाभों की जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों और बच्चों ने दिखाया उत्साह

योग कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरपंच कविता साहू, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सेन, शिक्षक रविश कुमार मंडल, पार्वती साहू, स्वाति साहू, देवराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है