सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने लिया आशीर्वाद

* सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने लिया आशीर्वाद, 8 जुलाई के परिचयात्मक कार्यक्रम का दिया आमंत्रण…

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अमलेश्वर; भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उपरांत मंडल अध्यक्ष श्री रवि सिंगौर के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।

वहीं 08 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भाजपा युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया। सांसद श्री बघेल ने युवा मोर्चा की नवीन टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

उक्त अवसर पर महामंत्री श्री कुमार साहू, श्री मनीष कौशले, उपाध्यक्ष श्री रविकांत कौशिक, श्री खेमचंद जोशी, श्री तुलेश सिंगौर, मंत्री श्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), श्री राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री रोशन सिंगौर, कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ कार्यकर्ता श्री जयकरन सिंगौर, श्री शुभम जांगड़े, श्री बिट्टू यादव, श्री मुकेश सिंगौर, श्री जागेश्वर सिंगौर, श्री लवकुश सिंगौर, श्री देवेंद्र यदु तथा श्री नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल द्वारा आयोजित यह परिचयात्मक कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, कार्ययोजना एवं युवा कार्यकर्ताओं के मध्य पारस्परिक परिचय एवं संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। मंडल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है