रवेली में विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, सभापति प्रणव शर्मा ने बैग देकर एवं मिठाई खिलाकर बच्चों का किया सम्मान

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेली के प्राथमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मंशानुसार नए शिक्षा सत्र में सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, दो सेट स्कूल ड्रेस और पुस्तक प्रदान करके प्रतिदिन विद्यालय आने और खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र- छात्राओं एवं पालकों को दिया गया एवं शासन के द्वारा किये जा रहे नवाचार जिससे बच्चों में संस्कार का सृजन होगा उनसे उपस्थित सभी लोगों को अवगत करवाया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सभापति प्रणव शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया साथ ही कक्षा पांचवीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बैग, कॉपी पेन देकर बिदाई दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस एम सी अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, सरपंच लता ताराचंद वर्मा, जागेश्वर साहू, लुकेश्वरी साहू, ताराचंद वर्मा, पंचगण- सूधा वर्मा, मोहनी साहू, रमेश कुमार सोनवानी, गीतू साहू, प्रेमा वर्मा, रेखा ठाकुर, संतोष यादव, गोमती साहू, भीम सिंह साहू, भूषण लाल साहू, संदीप वर्मा, सदस्य गोविन्द वर्मा, लोकेश्वरी साहू, चमेली साहू, मालती साहू, जानकी यादव, मिलन विश्वकर्मा, गोविन्द, सविता निषाद, प्रशांत शर्मा अध्यक्ष पालक समिति सेजस विद्यालय घुघुवा क, खिलेश वर्मा संकुल समन्वयक, पालकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण...

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर !

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर! जिन सेवा भावी महिलाओं ने गांव को स्वच्छता में प्रदेश स्तर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है