शिवोम् विद्यापीठ सांकरा ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम

Advertisement

* शिवोम् विद्यापीठ सांकरा ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम…

अमलेश्वर(पाटन): शिवोम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।

 फेसबुक से जुड़े 

विद्यालय के छात्र ईशांत विशाल ने 91.4% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं हिरल साहू ने 87.4% अंक एवं हर्षित सोनी ने 86.4% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्राचार्या जया बंदेलू ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है