प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

Advertisement

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए

पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय घुघुवा(क) में आज गुरुवार 16 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय के समस्त पालकगण माता-पिता का बैठक आयोजन किया गया, जिसमें लगभग सौ पालकों की उपस्थिति रही, विद्यालय के प्राचार्य के के पहरी ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया सर्वप्रथम चुनाव की प्रक्रिया और नियमों का सार्वजनिक रूप से उल्लेख किया ।

17 अगस्त को मुख्यमंत्री होंगे “बोल बम कांवर यात्रा” में शामिल, समिति ने किया आमंत्रित

 फेसबुक से जुड़े 

तत्पश्चात उपस्थित सभी पालकों से विद्यालय में अध्ययन कर रहे पुत्र पुत्री की जानकारी लेकर उपस्थिति हेतु हस्ताक्षर कराया गया जिसके बाद सभी पालकों से अध्यक्ष पद हेतु नाम मांगा गया, जिस पर पालक नकुल सत्यम द्वारा पालक प्रशांत शर्मा के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद हेतु रखा गया, अन्य कोई भी उम्मीदवार अध्यक्ष पद हेतु नहीं मिलने पर सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रशांत शर्मा को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया।

,https://chhattisgarh-24-news.com/the-delegation-under-the-leadership-of-chairman-yogesh-nikki-bhale-met-the-deputy-chief-minister-to-make-patan-a-municipality/

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु सिर्फ एक नाम आने पर रवि साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध विद्यालय प्रबंधन समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया समापन के पश्चात प्राचार्य द्वारा गत वर्ष के आय व्यय की जानकारी पालकों को प्रदान की गई।

MCB; प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने कृषि विभाग द्वारा किसानों को किया निःशुल्क विशेष बीज वितरण

बैठक के अंत में सेजस विद्यालय घुघुवा(क) प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष रवि साहू एवं अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा क्रमशः समस्त पालकों का आभार व्यक्त किया गया, अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा कहा गया जन सहयोग व समस्त पालकों के सहयोग से छात्र और विद्यालय हित में निरंतर प्रयास कर सभी समस्याओं का समाधान और उचित शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा एवं क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर शासन स्तर पर सभी कमी की पूर्ति हेतु की मांग की जाएगी।

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस... * मासिक वालपेपर में बच्चों ने तीज त्यौहार को...

बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम

* बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम... * दुर्ग लोकसभा की जनता की लगातार मांग पर रेलवे महाप्रबंधक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है