भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

Advertisement

भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

जामगांव आर ; भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 फेसबुक से जुड़े 

* एक माह के भीतर पहुंचेगा शिवनाथ नदी का शुद्ध पेयजल  103 गांवों के हर घर, मोतिमपुर के 53 गांव और अंजोरा ढ़ाबा के  50 गांव होंगे लाभान्वित*

भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने युवा मोर्चा की नई टीम को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ताकत हैं और उनके उत्साह व समर्पण से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महामंत्री नरेंद्र धरमगुड़ी, अभिषेक सेन, उपाध्यक्ष दीपक साहू, मंत्री विजय साहू, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चक्रधारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश रजक तथा मीडिया प्रभारी महेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार एवं युवाओं के बीच जनसंपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है