सांकरा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों का हुआ स्वागत

Advertisement

पाटन | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन एवं विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष, रवि सिंगौर (सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा एवं भाजयुमो अध्यक्ष), मोहन लोधी (सरपंच ग्राम पंचायत मोतीपुर), आर. के. चौरे (प्राचार्य), एम. एल. साहू (व्याख्याता), मनहरण सिंगौर (सांसद प्रतिनिधि), ओमप्रकाश चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि), श्यामू बंजारे (पंच), कान्ता सिंगौर, संतोष सिंगौर, तिहारु बघेल सहित विद्यालय परिवार, पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में सरपंचों ने कहा कि, – शिक्षा व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि गत शैक्षणिक वर्षों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत एवं पालकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय उत्कृष्ट परिणामों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा।

कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। सरपंच रवि सिंगौर ने विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामवासियों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अथवा स्वयं के नाम से कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रत्येक बालक-बालिका को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया गया।

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के जयघोष से गूंजेगा क्षेत्र पाटन। भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और...

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकला “भव्य कांवड़ यात्रा”

* बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है