उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  “खनिज विभाग” की भूमिका पर उठे सवाल ?…

अम्लेश्वर : पाटन विकासखंड के उत्तर पाटन क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन और भंडारण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। क्षेत्र के ग्राम अमेरी और गभरा में बड़ी मात्रा में मुरूम का अवैध भंडारण किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम के बावजूद सैकड़ों हाइवा मुरूम विभिन्न स्थानों पर स्टॉक कर रखा गया है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, अमेरी एवं गभरा में लंबे समय से बड़े पैमाने पर मुरूम का भंडारण किया जा रहा है। आरोप है कि खनन से जुड़े लोगों द्वारा पहले से मुरूम एकत्रित कर रखा गया है, जिसे बाद में निर्माण कार्यों के लिए ऊंची कीमतों पर बेचने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने गभरा स्थित आंवला बगीचे में भी अवैध रूप से मुरूम डंप किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरणीय महत्व वाले क्षेत्र में इस प्रकार मुरूम का भंडारण गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद खनिज विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध खनन और भंडारण की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

क्षेत्र के नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध मुरूम भंडारण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है