पटेल समाज पाटन राज का भव्य होली मिलन समारोह, 54 ग्रामों की सहभागिता

Advertisement

* पटेल धर्मशाला पाटन में मां शाकम्भरी पूजन से शुरू हुआ पटेल समाज का होली उत्सव, युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन…
* पाटन में पटेल समाज का संगम: विभिन्न व्यवसायों से जुड़े सदस्यों ने साझा किए अनुभव, समाज ने दिखाई संगठित शक्ति…

पाटन : पटेल समाज पाटन राज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मुख्यालय स्थित पटेल धर्मशाला में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शाकम्भरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद पाटन राज के अंतर्गत आने वाले 54 ग्रामों से पहुंचे ग्राम प्रमुखों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृ शक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

समारोह में विभिन्न ग्रामों से आए समाज के सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र का परिचय साझा किया। इसमें शिक्षा, कृषि, फोटो फ्रेमिंग, बोर खनन, मूर्ति कला, च्वॉइस सेंटर संचालन, फैंसी दुकान, ब्यूटी पार्लर, फ्रिज-एसी सर्विस, फूल व्यवसाय, टेलरिंग एवं रामायण गायन जैसे विविध क्षेत्रों में समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के मार्गदर्शन पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अनुभवी सदस्य युवाओं को उनके रुचि अनुसार करियर चुनने में मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल सहित 54 ग्रामों के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, सहयोग एवं पारस्परिक संवाद को मजबूत करने का संदेश दिया।

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है