रवि सिंगौर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला

Advertisement

* अम्लेश्वर भाजपा मंडल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,गांव की बेटियों ने बढ़ाया मान, घर पहुंचकर बढ़ाया उत्साह, किया बैग और कॉपी भेंट..

पाटन : अम्लेश्वर भाजपा मंडल अंतर्गत क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह पहल सरपंच एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर मिठाई खिलाई तथा बैग और कॉपी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम झीट की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में मोनिका कौशिक ने 93.06 प्रतिशत एवं भूमिका साहू ने 94.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कब बनही मुक्ति धाम.? – पूछत हे तरीघाट


वहीं ग्राम सांकरा के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की। कक्षा 10वीं में फाल्गुनी तुरकाने और यामिनी पटेल ने 92.1 प्रतिशत तथा टोमीन सिंगौर ने 90.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

घुघुवा(क) के ग्रामवासियों में भारी आक्रोश, कल 10 मई को होगी अहम बैठक


इस अवसर पर रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब गांवों में भी दिखाई दे रहा है। बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

इस दौरान मोहन लोधी, सरपंच संजय सिंगौर, पंच तुलराम सिंगौर, पंच प्रदीप सिंगौर, मुकेश सिंगौर, छोटू यादव, कामता सिंगौर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है