युवा देश का भविष्य है जो समाज को नई दिशा प्रदान करता है / सुरेश सिंगौर

करन साहू,पाटन 12 अगस्त । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने युवाओं को संबोधित करते हुवे अपना व्यक्तव्य जारी किया है। जिसमे श्री सिंगौर ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का ये दिन भारत की युवाशक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है, जिसने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि युवा दिवस के अवसर पर मैं बतौर युवा प्रदेश अध्यक्ष आप सभी को संबोधित कर रहा हूँ। मैं आप सभी को युवा दिवस’ की शुभकामनाएं देता हूं।

श्री सिंगौर ने आगे कहा कि समय हर किसी को अपने जीवनकाल में एक सुनहरा मौका जरूर देता है। भारत के युवाओं के लिए वो सुनहरा मौका अभी है, अमृतकाल का ये कालखंड है। आज आपके पास मौका है इतिहास बनाने का, इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का। आप ऐसा काम करिए कि अगली शताब्दी में उस वक्त की पीढ़ी आपको याद करे। आप अपने नाम को भारत और पूरी दुनिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिख सकते हैं। इसलिए मैं आपको 21वीं सदी के भारत की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूं। मैं जानता हूं कि आप ये कर सकते हैं। भारत के युवा ये लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। मेरा सबसे ज्यादा भरोसा आप सभी पर, भारत के युवाओं पर है। आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका सामर्थ्य, आपका सेवा भाव देश और समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आपका प्रयास, आपका परिश्रम युवा भारत की शक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा। हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तक, सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है। अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैं, तो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच व एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है। श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
मैं पुनः आप सभी युवाओ को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है