पाटन । शासकीय प्राथमिक शाला कौही में रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न आसन – प्राणायाम, स्थूल और यौगिक क्रियाएं योग प्रशिक्षक राजेन्द्र मारकण्डे द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती लीना साहू सरपंच ग्राम पंचायत कौही एवं पंच श्रीमती सरोज निषाद, श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने विद्यालय के अपेक्षाओं पर पंचायत द्वारा स्वयं सेवी को प्रोत्साहन, विद्यालय की पोताई – चित्रकारी, थाली- गिलास, कचरा गड्ढा व वाटर हार्वेस्टिंग की घोषणा किए। जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।साथ ही सरपंच श्रीमती लीना साहू ने उपस्थित बच्चों व गणमान्य नागरिकों से स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हुए नियमित रूप से योग करने प्रेरित किए।

इस दौरान एक बेटी ने कक्षा पहली में प्रवेश लिया जिनका तिलक लगाकर और गणवेश तथा पाठ्य-पुस्तक भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लीना साहू,पंच श्रीमती सरोज निषाद,श्रीमती भुनेश्वरी साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू,चन्द्रकांत नेताम, रोजगार सहायक उमेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में बच्चे व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



