अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

Advertisement

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को प्रातः 7:00 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सभी ने योगासन किया।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं इस कार्यक्रम में सभापति जनपद पंचायत पाटन प्रणव शर्मा भी उपस्थित हुए और सभी प्रकार के योगासन भी किया। प्रणव शर्मा ने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए योग दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया और योग के समस्त प्रकारों की जानकारी दी, योग से समस्त शारीरिक मानसिक समस्याओं का समाधान हो सकता है, योगासन करने से हमें सकारात्मक सोच आती है जिससे हम शैक्षणिक कार्य को अत्यधिक कुशलतापूर्वक कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से, थानेश्वर प्रसाद साहू, प्रशांत शर्मा, सरपंच शैलेन्द्री साहू, ढाल सिंह साहू, सचिन अर्जुन सिंगौर, प्राचार्य के के पहरी एवं समस्त शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, योग कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आचार्य राजेश महतो द्वारा किया गया।

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है